Thursday, 30 April 2020

माँ -बाप





भगवान  का  ख़ूबसूरत  करिश्मा  होते है  ये ,
हर बच्चे का पहला प्यार  होते है ये ,
भगवान से भी ज्यादा प्यारे ,
बच्चो के माँ-बाप  होते  है ये | 
माँ-बाप  शब्द ही ऐसा है कुछ ,
सुनते ही दिल हो जाता है खुश | 
जिनकी  बस एक नज़र ही काफ़ी है प्यार का एहसास दिलाने के लिए ,
उनका दिल ही बेहद प्यारा होता है | 
अपने बच्चो की ख़ुशी और सपनो पे कुर्बान है ये ,
ख़ुद के सपनो के कातिल है ये |
हमे गलतियों पे डांटना  सही लगता है इन्हे ,
पर अगर उसी डांट  से हमारी आँखें भर आये  तो खुद को ही गलत मान लेते है ये|
बस एक ही नाम पे कुर्बान है इनकी ज़िन्दगी ,
मशाले कायम करते है ये सच्चे प्यार की |
कुदरत का वो फ़रिश्ता है ये ,
जिनके बिना ज़िन्दगी खुश नहीं है ,
बच्चो के लिए सब कुछ होते है ये ,
बस बात इतनी सी है की माँ-बाप होते है ये | 💗

#heartsayings

11 comments: